फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाढ़ी रखने से संबंधित ये बातें चौंका देंगी आपको

विज्ञापन
विज्ञापन
दाढ़ी रखना आपके लिए फैशन हो या शेविंग से छुटकारा पाने की चाहत लेकिन इससे जुड़ी ये बातें आपको जरूर हैरत में डालेंगी। जिस तरह फैशन से जुड़ी हर चीज का कोई अनोखा इतिहास रहता है, उसी तरह दाढ़ी बढ़ाने को लेकर अलग-अलग देशों में काफी रोचक इतिहास रहा है। जानिए, दाढ़ी रखने से संबंधित रोचक बातें।
विज्ञापन


दाढ़ी रखने पर टैक्स
रूस को महाशक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शासक पीटर महान दाढ़ी न रखने के इतने बड़े हिमायती थे कि उन्होंने दाढ़ी रखने वाले रूसियों पर इसका कर लगा दिया था और इसके लिए लोगों को दाढ़ी रखने का लाइसेंस लेना पड़ता था।
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण और दाढ़ी

मिस्र की सभ्यता से मिले अवशेषों के आधार पर उस सभ्यता के लोग सूर्य ग्रहण जैसे खास अवसरों पर मेटल की दाढ़ी लगाते थे। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

ड्रेस कोड और दाढ़ी
ब्रिघेम यूनिवर्सिटी ते ड्रेस कोट में दाढ़ी न रखने के दिशा-निर्देश हैं। इन दिशा निर्देशों में दाढ़ी केवल स्वास्थ्य कारणों से रखने का अनुमति दी जाती है।

सेहत को लेकर अलग-अलग दावे
दाढ़ी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है, यह हमेशा विवाद‌ित विषय रहा है। कुछ शोधों में दाढ़ी को जहां त्वचा के लिए प्राकृतिक सनस्क्रीन माना जा चुका है, वहीं कुछ अन्य शोधों में दाढ़ी को कई बड़े संक्रमणों का कारण भी माना जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें