फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्राटे से हैं परेशान तो सोने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
नींद के दौरान अगर आपके खर्राटे अक्सर दूसरों के लिए परेशानी का सबब हैं और खर्राटों के कारण आप कई बार शर्मिंदा हो चुके हैं तो इनसे छुटकारे का बेहद आसान उपाय आजमाएं।
विज्ञापन


खर्राटे न सिर्फ बहुत अधिक थकान के कारण होते हैं बल्कि सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं, खासतौर पर दिल से जुड़े रोगों के भी लक्षण होते हैं।

ऐसे में सोने के दौरान अपनी मुद्रा संबमधी जरूरी सावधानियां बरतकर आप जरूर खर्राटों से छुटकारा पा सकते हैं।
Trending Videos

इन बातों का रखें ध्यान

आमतौर पर थकान या नीमद की गड़बड़ी के कारण अगर आपको सोते वक्त खर्राटे आते हैं तो आप अपनी नींद की मुद्रा में कुछ सावधानियां बरतकर खर्राटों से छुटकारा पा सकते हैं।

लेकिन अगर आपको सभी मुद्राओं में सोने पर खर्राटे आएं तो सिका संबंध दिल के रोगों या स्लीप एपनिया से हो सकता है।

पीठ के बल सोते वक्त

पीठ के बल सोने के दौरान खर्राटों की आशंका सबसे अदिक होती है लेकिन अगर आपकों नींद इसी मुद्रा में आती है तो इसका भी उपाय है। सोते वक्त सिर के नीचे ऊंचा तकिया रखने से खर्राटे नहीं आएंगे।

करवट लेते वक्त

करवट लेकर सोते हैं तो सोने के दौरान अपनी शर्ट में एक टेनिस बॉल डाल लें। नींद के दौरान इस बॉल की गति के कारण खर्राटे आने बंद हो जाते हैं।

विज्ञापन

सोने से पहले रखें ध्यान

अगर कमरे में नमीं हो तो खर्राटे की समस्या कम होती है। ऐसे में सोने से पहले नहाने से भी नींद अच्छी आती है और खर्राटी नहीं होते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें