फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 मिथः नींद के लिए आप भी तो नहीं करते हैं ड्रिंक?

Mon, 20 May 2013 01:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहतमंद शरीर के लिए अच्छी संतुलित नींद बहुत जरूरी है लेकिन अक्सर हम अपनी नींद के बारे में ऐसी कई धारणाएं बना लेते हैं जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता। आइए जानें नींद से जुड़े ऐसे सात मिथकों के बारे में जिनके चक्कर में पड़कर हम अक्सर अपनी सेहत के साथ समझौता कर लेते हैं।
विज्ञापन


मिथ नं. 1- रोज आठ घंटे की नींद सेहतमंद जीवन के लिए जरूरी है।
फैक्ट - मनोचिकित्सक डॉ. समीर पारेख का मानना है कि जरूरी नहीं कि सेहतमंद जीवन के लिए आप रोज आठ घंटे ही सोएं। हर शरीर के हिसाब से जरूरतें अलग-अलग हैं। अमूमन 6 से 9 घंटे की नींद हर सेहतमंद व्यक्ति अपने-अपने शरीर की जरूरतों के हिसाब से ले सकता है।

मिथ नं. 2- आप जितना सोते हैं, उतने तनावमुक्त हैं।
फैक्ट - ज्यादा सोने वाले लोग तनावमुक्त रहते हैं ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है। असलियत तो यह है कि बहुत अधिक सोना भी अवसाद का एक बड़ा और सामान्य लक्षण है।

मिथ नं. 3 - हफ्ते भर की थकान और नींद का कोटा वीकेंड पर पूरा करने में दिक्कत नहीं है।
फैक्ट - अगर आप सप्ताह भर कम सोते हैं और वीकेंड पर देर तक सोते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए खतरे का अलार्म है। समीर पारेख बताते हैं कि आज की जीवनशैली में हमारा यह रवैया बॉडी क्लॉक को बुरी तरह प्रभावित करता है जो सेहत के लिए कतई ठीक नहीं।
विज्ञापन


मिथ नं. 4 -  दोपहर में कॉफी पीने से रात की नींद का कोई संबंध नहीं।
फाक्ट - अगर आप दिन में कॉफी की अधिक मात्रा यह सोचकर लेते हैं तो हो सकता है इसका प्रभाव रात में भी आपकी नींद पर पड़े। डॉक्टरों का मानना है कि कॉफी में मौजूद कैफीन के कण रक्त में 12 घंटों तक बने रहता है इसलिए इसका असर देर तक रहता है।

मिथ नं. 5 - खर्राटे लेना चैन की नींद की निशानी हैं।
फैक्ट - खर्राटे लेने की वजह यह नहीं होती कि आप गहरी नींद में हैं बल्कि नाक के छिद्र के सॉफ्ट टिशू में होने वाला कंपन या मस्तिष्क को पूरी तरह ऑक्सीजन न मिल पाने की स्थिति में व्यक्ति खर्राटे लेता है।

मिथ नं. 6 - एल्कोहल के सेवन के बाद गहरी नींद आती है।
फैक्ट - अगर यह बहाना देकर आप कभी-कभी अधिक ड्रिंक कर लेते हैं तो जान लें कि एल्कोहल का नींद पर विपरीत असर पड़ता है। कई शोधों में एल्कोहल के सेवन को अनिद्रा की वजह भी बताया गया है।
विज्ञापन


मिथ नं. 7 - दिन में थोड़ी देर सोने से रात की नींद खराब होती है।
फैक्ट - दिन में 20 से 30 मिनट की हल्की नींद लेने से रात की नींद खराब नहीं होती बल्कि दिन में थकान दूर होती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें