नए-नए फेसबुक फ्रेंड की सेल्फी अगर आपको इतनी प्रभावित करती है कि आप उससे दोस्ती बढ़ाएं, तो आप उसकी सेल्फी के आधार पर उसके स्वभाव व व्यक्तित्व का अंदाजा लगा सकते हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित शोध के आधार पर जानिए, किस तरह सेल्फी के जरिए किसी के व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है।
पढ़ें - फोटोशॉप ने दिया परिणीति को एक अलग ही 'शेप'
जोड़े की सेल्फी
जोड़े में सेल्फी अक्सर वहीं लोग डालते हैं जो प्यार में डूबे हुए होती हैं। पश्चिमी देशों में इसे 'रेल्फी' यानी रिलेशिनशिप और सेल्फी भी कहा जाता है। आमतौर पर प्रेमी-प्रेमिका या नव विवाहित जोड़े ऐसी सेल्फी को अपने प्रोफाइल पर अधिक लगाते हैं।
दोस्तों के साथ सेल्फी
आमतौर पर दोस्तों के साथ ग्रुप सेल्फी का शौक रखने वाला व्यक्ति बेहद सामाजिक होता है और हर क्षण को खुशहाली से जीने की कोशिश करता है।
मेकअप सेल्फी
आमतौर पर लड़कियों में यह सेल्फी काफी प्रचलित है। बहुत अधिक मेकअप करके अपनी क्लोजअप सेल्फी लेनी वाली लड़कियों बहुत अधिक ब्यूटी कॉन्शियस होती हैं।
छुट्टियों की सेल्फी
आप किसी पहाड़ पर छुट्टियां मनाते हैं या समुंदर के किनारे सेल्फी खिंचवाती हैं, इस तरह की सेल्फी से यह संदेश जा सकता है कि आप अपने दोस्तों में काफी शो ऑफ करते हैं और बहुत ऊंची नाक रखते हैं।
बिना मेकअप की सेल्फी
आप जैसे हैं, उसकी हूबहू सेल्फी खिंचवाने का मतलब हो सकता है कि आप में बहुत अधिक आत्मविश्वास है और आप जैसे हैं उसमें खुश हैं।
फिल्टर सेल्फी
बहुत से लोग अपनी सेल्फी में तरह-तरह के फिल्टर का इस्तेमाल करते हैं। दांत अधिक साफ, त्वचा अधिक स्मूथ दिखाने के लिए सेल्फी पर खूब काम करते हैं। ऐसे लोग अपेक्षाकृत अधिक असुरक्षित महसूस करते हैं और कहीं न कहीं अपने लुक्स को लेकर हीन भावना से त्रस्त होते हैं।