फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस की 'ना' को 'हां' में बदलने का सबसे आसान उपाय

Fri, 09 Aug 2013 07:47 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप अपने बॉस से हर बात पर 'ना' सुनकर परेशान हैं तो उनकी 'ना' को 'हां' में बदलने का आसान तरीका आप जरूर जानना चाहेंगे। हाल में स्टैनफोर्ट यूनिवर्सिटी के एक शोध में माना गया है कि एक बार इनकार के बाद दोबारा हां सुनने की गुंजाइश अधिक हो जाती है, यानी अगर आपका बॉस आपको किसी एक बात के लिए मना कर भी दे तो दोबारा उस बारे में पूछने से उसकी हां की संभावना बढ़ सकती है।
विज्ञापन


शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर अनजान व्यक्ति से भी आप कोई निवेदन दो बार करें तो आपको हां मिलने की संभावना 33 प्रतिशत से 43 प्रतिशत हो जाती है।

इस बारे में शोधकर्ता डेनियल नेवार्क बताते हैं, 'अमूमन हम एक बार किसी के मुंह से ना सुनने के बाद दोबारा प्रयास नहीं करते हैं लेकिन अगर दोबारा प्रयास करें तो सकारात्मक जवाब की गुंजाइश अधिक हो जाती है। इसकी वजह मस्तिष्क के अवचेतन हिस्से में मना करने का पश्चाताप हो सकता है।'
विज्ञापन


डेनियल का मानना है कि उनका यह शोध कार्यक्षेत्र के वातावरण से बहुत अधिक संबंधित है क्योंकि उन्होंने अपने आंकड़े प्रतिभागियों के कार्यक्षेत्र से जुड़े अनुभवों के आधार पर निकाले हैं।
विज्ञापन


अगर अब आपको अपने बॉस या सहयोगियों से एक बार न सुनने के बाद दोबारा मदद लेने में संकोच होता है तो संकोच छोड़िए, और दूसरा चांस लेकर देखिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें