फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रूपायन रसोई की रानी' की विजेता रेसिपीः मक्के के सुनहरे लड्डू

Fri, 26 Jul 2013 01:35 PM IST
नई दिल्ली/मीनाक्षी अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्रीमक्का का आटा तीन कप, गेहूं का आटा एक कप, देसी घी तीन कप, गोंद 25 ग्राम, मखाना 15 ग्राम, खरबूजे की गिरी चार छोटा चम्मच, कटे हुए बादाम 20 नग, किशमिश तीन छोटा चम्मच, चीनी पाउडर चार कप।
विज्ञापन

विधिसबसे पहले गोंद को धूप में सुखाकर मिक्सी में बारीक पीस लें। इसी तरह मखाने को भूनकर मिक्सी में दरदरा पीसें। अब एक कड़ाही में घी गर्म कर मक्के और गेहूं के आटे को हल्की आंच पर भूनें। आटे से जब खुशबू आने लगे, तब इसमें गोंद को भी मिलाएं और कुछ देर भूनें। इसके बाद खरबूजे की गिरी, बादाम और किशमिश आटे में मिलाएं और आंच बंद कर दें। आटा ठंडा होने पर उसमें चीनी और मखाने का पाउडर मिलाकर गोल-गोल लड्डू बना लें। इस लड्डू को आप कुछ दिन के लिए स्टोर भी कर सकती हैं।
कॉर्न के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता नई दिल्ली निवासी मीनाक्षी अग्रवाल की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें