तैयारी का समयः 20 मिनट
पकाने का समयः 30 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
दो कप सब्जियां (गाजर, हरी बीन्स, टमाटर, शिमला मिर्च), एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, नमक और मिर्च स्वादानुसार, दो कप चिकन सॉसेज, एक कप उबली स्पेगेटी।
ड्रेसिंग
दो चम्मच लहसुन और तेल का मिश्रण, दो चम्मच पास्ता सॉस, एक बड़ा चम्मच टोमाटो सॉस, आधा चम्मच आजवाइन, आधा चम्मच काली मिर्च का दाना कूटा हुआ, नमक स्वादानुसार।
गार्निशिंग
कटे हुए हरे प्याज से सजाएं।
विधि
सबसे पहले मिश्रण बनाने के लिए वेजिटेबिल के साथ जैतून का तेल, नींबू का रस, नमक और मिर्च मिलाएं, उसके बाद पहले से गर्म नॉन स्टिक पैन में भुनकर सूखा कर लें।अब अलग पैन में तेल गर्म करें। उसमें चिकेन सॉसेज को अच्छी तरह फ्राई करने के बाद उसे बाउल में डाल दें। उसके बाद स्पेगेटी और रोस्टेड वेजिटेबिल को अलग बर्तन में डाल दें।अब ड्रेसिंग के लिए सामग्रियों को एक साथ तब तक मिलाएं जब तक वह मुलायम न हो जाए। उसके ऊपर सलाद को डाल दें और अच्छी तरह मिला लें।अब सर्विस प्लेट पर यह व्यंजन रखें, हरे प्याज के टुकड़े से सजा कर सर्व करें।
कोमल की टिप्स
आप चिकेन सॉसेज के जगह मेमने के मांस का प्रयोग कर सकते हैं।