फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनार हो या संतरा, जानें फलों को खाने का सही तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप अक्सर यह सोचते हैं कि डाइट में फलों को शामिल करेंगे ही, लेकिन इन्हें काटने के आलस से आप इनका सेवन नहीं करते हैं तो इसका आसान उपाय है।
विज्ञापन


संतरे की चिपचिप से बचना हो या फिर अनार के एक-एक दाने निकालना आपको झंझट लगता हो तो इन्हें काटने का आसान और सही तरीका आप जरूर जानना चाहेंगे।

जानिए फलों को सही तरह से काटने का तरीका जिससे इनके पोषक तत्व भी न नष्ट हों और आपको भी आसानी हो।

संतरा

संतरा खाने का मन करने पर भी इसको छीलना और एक-एक फांक निकालना संतरा खाने का ही विचार बदल देता है।

ऐसे में इसे बिना चिपचिप छीलने के लिए सबसे पहले इसके दोनों छोर काट लें। फिर बीच में छिलके पर एक चीरा लगाकर संतरे को खोल लें। अब इसमें से फांकना निकालना बेहद आसान है और इसका रस आपके हाथ में चिपकेगा भी नहीं।

चुकंदर

चुकंदर को पकाकर खाने से बेहतर है कि इसका सलाद काटें। इससे इसके पोषक तत्वों का नुकसान नहीं होता है।

इसे काटने के लिए पहले इसे छील लें। फिर दोनों छोरों को काटें और पतली-पतली गोल स्लाइस काट लें।

अनार

अनार के एक-एक दाने निकालना न सिर्फ मुश्किल है बल्कि इसे काटते वक्त कपड़ों पर दाग लगने का भी डर रहता है।

इसे काटने का आसान तरीका है कि इसका ऊपरी छोर काट लें और फिर आप आसानी से इसे फांक में काट सकते हैं।

किवी

पहाड़ी फल किवी को खाने का सबसे आसान तरीका है कि बीच से इसके दो फांक कर लें और फिर चम्मच से इसे खा ले।

विज्ञापन

एवोकैडो

इस पौष्टिक फल को खाने के लिए इसे बीच में से दो हिस्सों में काट लें और फिर चम्मच की मदद से इसे खाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें