फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड वाइन और मूंगफली का सेवन इस मामले में फायदेमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में हुए शोध में रेड वाइन और मूंगफली के सेवन के फायदे का पता चला है। टेक्सास के ए एंड एम हेल्थ साइंस सेंटर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया है कि रेड वाइन, मूंगफली और लाल अंगूर में ऐसे तत्व हैं जो बढ़ती उम्र में याददाश्त कम नहीं होने देते हैं।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का दावा है कि रेड वाइन और मूंगफली में रिजर्वेराट्रॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट है जो याददाश्त को बनाए रखने के लिए जरूरी है। यह सीखने की क्षमता और मूड को भी प्रभावित करता है।

शोधकर्ता अशोक शेट्टी के अनुसार, ''इस शोध से मिली जानकारी चौंकाने वाली है। यह मनुष्य व पशुओं की याददाश्त से जुड़ी बड़ी खोज है।''
Trending Videos
विज्ञापन

और भी हैं फायदे

उनका मानना है कि इनके सेवन से याददाश्त से जुड़ी अल्जाइमर नामक बीमारी से भी बचाव हो सकता है।

शेट्टी बताते हैं, ''शोध में हमने पाया कि रिजर्वेराट्रॉल की मदद से अधेड़ावस्था में याददाश्त को बेहतर रखा जा सकता है और बुढ़ापे में होने वाले मूड फ्लक्चुएशन को कम किया जा सकता है।''

शोधकर्ताओं ने चूहों पर परीक्षण करके यह निष्कर्ष निकाला है। उन्होंने इस परीक्षण में चूहों की सीखने की क्षमता में भी वृद्धि पाई है। यह शोध साइं‌टिफिक रिपोर्ट जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें