साबूदाने को धो कर, 1 घंटे के लिये पानी में भीगो दें। भीगने के बाद अतिरिक्त पानी निकाल लें। आलू को छील कर धो लें और छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। पनीर को भी छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये।
भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम लें और आलू और पनीर को गर्म घी में डालकर हल्का भूरा होने तक तल लें।
मूंगफली के दाने को मोटा चूरा कर लें। बचे हुये गर्म घी में जीरा और हींग डालें। जीरा भुनने के बाद, हरी मिर्च और अदरक डालें और मसाले को चलाएं। इस मसाले मे मूंगफली का चूरा डाल कर एक मिनिट तक भूनें। अब साबूदाना, नमक और काली मिर्च डाल कर अच्छी तरह 2 मिनट तक चला कर भूनें। 2 टेबल चम्मच पानी डाल कर धीमी गैस पर 7-8 मिनिट तक पकाएं।
आलू और पनीर के टुकड़े मिला दीजिये। गैस से उतार लीजिये साबूदाना की खिचड़ी को और हरे धनिये और नारियल ऊपर से डाल कर सजाएं। आपकी साबूदाने की खिचड़ी तैयार है। इसे गरमागर्म परोसिए।