खूबसूरत दिखने की चाहत भला किसमें नहीं होती है लेकिन अगर आप आकर्षक लगने के लिए कोशिश करते हैं तो आपके लिए यकीनन अच्छी खबर है। हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि सुंदर दिखने का फायदा किशोरों को परीक्षा के दौरान भी मिलता है।
झूठे को पहचानना है तो गौर करें यह फितरत
काउंसिल ऑफ कन्टम्प्रेरी फैमिलीज के शोध की मानें तो हाई स्कूल के बाद से परीक्षा में खूबसूरत दिखने का फायदा किशोरों को अधिक मिलता है।
मुस्कान से जानिए व्यक्तित्व से जुड़े कई राज
शोधकर्ता रैशेल गॉर्डन और रॉबर्ट क्रोसनोए के के अनुसार, खूबसूरत महिलाओं को सुंदर दिखने का फायदा आठ प्रतिशत अधिक मिलता है जबकि पुरुषों को उनके आकर्षक लुक्स का फायदा चार प्रतिशत अधिक मिलता है।
इतना ही नहीं, शोध में यह भी माना गया कि आकर्षक दिखने वाले लोगों की बातों को फोन पर भी दूसरों की अपेक्षा अधिक तवज्जो दिया जाता है।
हालांकि शोध के आधार पर उन्होंने खूबसूरत दिखने के कुछ नुकसान भी माने हैं जिसमें अधिक सेक्सुअल पार्टनर और एल्कोहल का अधिक सेवन जैसे नुकसान भी उन्हें उठाने पड़ सकते हैं।