फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक क्षमता को प्रभावित करती है गरीबी

Tue, 03 Sep 2013 11:59 AM IST
जान-जहान डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबी और सेहत का संबंध सिर्फ इतना ही नहीं है कि गरीब व्यक्ति सही इलाज नहीं करवा पाता। जर्नल साइंस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार गरीबी, व्यक्ति की मानसिक क्षमता को भी प्रभावित करती है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं के मुताबिक गरीबी के कारण व्यक्ति की काफी अधिक मानसिक ऊर्जा का इस्तेमाल होता है, इसलिए जीवन के दूसरे क्षेत्रों के बारे में सोचने के लिए व्यक्ति के पास बेहद कम मानसिक शक्ति बचती है।

अमेरिका की हार्वर्ड एंड प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबियां, कैनेडा और लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में कहा है, ‘ गरीबी की स्थिति व्यक्ति की मानसिक क्षमता को इस हद तक प्रभावित करती है कि वे अपने जीवन को सुधारने के लिए किए जाने वाले दूसरे कामों पर ध्यान ही नहीं दे पाता है। गरीब व्यक्ति के गरीब ही बने रहने का भी यह एक मुख्य कारण है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध के दौरान आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहने वाले लोगों के संज्ञान-संबंधी क्रियाकलापों में कमी देखी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें