तैयारी का समयः 10 मिनट
बनाने मे समयः 15 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
आधा कप उबली मटर, एक कप कटा हुआ सलाद पत्ता (लेट्यूस), आधा कप कटा हरा प्याज,चार कप वेज स्टॉक या पानी,एक पैकेट मिक्स वेजिटेबल सूप, एक चम्मच मक्खन, एक चम्मच क्रीम।
सीजनिंग
एक चौथाई कप जायफल पाउडर, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च, नमक स्वादानुसार, चुटकी भर चीनी, सजाने के लिए पुदीना के पत्ते।
क्राउटन्स के लिए
टोस्ट या तली हुई ब्रेड का एक छोटा सा टुकड़ा, सूप या सलाद के साथ सर्व करें।
विधि
सॉस पैन में मक्खन गर्म कर उसमें सलाद के पत्ते और हरा प्याज डालें।फ्राई करते हुए उसमें मटर, वेजिटेबल स्टॉक मिलाएं और सूप मिक्स डालकर फ्राई करें।पांच मिनट तक पकाएं, फिर क्रीम और क्राउटन्स डालकर भूनें और आंच बंद कर दें।ताजा पुदीने के पत्तों के साथ गर्म सूप सर्व करें।
कोमल की टिप्स
आप सूप के ब्लेंडर में ब्लेंड करके क्रीम के साथ भी सर्व कर सकते हैं।