फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो सके तो ऑफिस में बैठकर नहीं, चलते-चलते करें मीटिंग

Fri, 07 Aug 2015 09:02 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
 कंपनियों के लिए एक खास हिदायत। अगर आप अपने कर्मचारियों से बेहतर काम लेना चाहते हैं, तो बोर्डरूम, कॉफी शॉप और ऑफिस से बाहर निकलिए और चलते-चलते मीटिंग कीजिए। बैठ कर होने वाली बैठकों के मुकाबले वॉकिंग मीटिंग करना काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन


किसी पसंदीदा जगह पर छोटे से समूह के साथ चलते-चलते बैठक करने से रचनात्मकता और कर्मचारियों के साथ जुड़ाव में बढ़ोत्तरी होती है। इसके अलावा चलने से मिलने वाला स्वास्थ्य लाभ बोनस है। चलते-चलते बैठक (वॉकिंग मीटिंग) करने के फायदों को परखने के लिए एक अध्ययन किया गया।

इसमें अमेरिका के 150 वयस्क कर्मचारियों से उनकी वॉकिंग मीटिंग और काम करने की आदतों के बारे में जानकारी एकत्रित की गई। अध्ययन के अंत में पाया गया कि जिन लोगों ने वॉकिंग मीटिंग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें वॉकिंग मीटिंग

उन लोगों ने अन्य की तुलना में 5.25 फीसदी ज्यादा रचनात्मक निर्णय लिए। यही नहीं, इन लोगों का अपने काम के प्रति लगाव भी 8.5 फीसदी बढ़ा।

चिकित्सक टेड एयटन बताते हैं कि जब हम चल रहे होते हैं, तो हमारा मस्तिष्क शांत होता है। इससे हमारी कार्यक्षमता बढ़ती है और परिणामस्वरूप हमारी एकाग्रता में भी बढ़ोत्तरी होती है।

वॉकिंग मीटिंग बॉस और कर्मचारी के बीच खाईयों को पाटने का भी काम करती हैं। इन मीटिंगों के जरिये  कर्मचारियों का अपनी नौकरी से जुड़ाव भी बढ़ता है और वे अपने काम को पसंद करने लगते हैं।

चलते-चलते मीटिंग करने के लिए पहले कोई पसंदीदा जगह चुनें। छोटे समूह के साथ मीटिंग करें। सबसे जरूरी ये है कि मीटिंग के दौरान चलने का आनंद भी लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें