फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार होगा दूर, जो अपनाएंगे ये कुदरती उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्की हरारत या बुखार अमूमन मौसम बदलने पर होने वाली आम समस्याओं में से एक है। अमूमन मौसमी बुखार दो-तीन दिन में खुद ही खत्म हो जाता है इसलिए अक्सर हम इसके लिए डॉक्टर को दिखाने के बजाय सामान्य दवाएं ले ही लेते हैं।
विज्ञापन


आपके घर में ही ऐसे कई उपाय मौजूद हैं जिनसे आपको बुखार कम करने में मदद मिल सकती है और इनका कोई साइड एफेक्ट भी नहीं है। हां, अगर इनसे आराम न लगे तो डॉक्टरी परामर्श लेने में देर भी न करें।

जानें बुखार दूर करने के आसान कुदरती उपायों के बारे में।

गर्म पानी से नहाएं

अगर आप बुखार में मरीज को ठंडे पानी से नहलाते हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि बुखार घटाने के लिए डॉक्टर भी गर्म पानी से नहाने की सलाह देते हैं।

इससे न सिर्फ बुखार हल्का होता है बल्कि शरीर का तापमान भी संतुलित होता है और मरीज हल्का महसूस करता है।

स्पॉन्ज थेरेपी

तेज बुखार की स्थिति में कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर निचोड़ें और इससे शरीर पोछें। बुखार में शरीर का तापमान कम करने के लिए भी यह थेरेपी मददगार हो सकती है।

लहसुन का पेस्ट

लहसुन का पेस्ट बनाकर उसमें नारियल तेल या ऑलिव ऑयल मिलाएं और पंजों पर इसे लगाकर रात भर छोड़ दें। सुबह उठने पर शरीर का तापमान सामान्य मिलेगा।
विज्ञापन

अंडे का सफेद भाग या प्याज

अंडे का सफेद भाग टिशु पर लगाएं या फिर पैरों पर प्यार के टुकड़े काटकर रखें और फिर मोजे पहन लें। 15 मिनट तक रखने के बाद पैरों को गुनगुने पानी से साफ करें। आपका बुखार उतर जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें