फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटन दो प्याजा

Tue, 18 Dec 2012 04:43 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

पांच सौ ग्राम कटा हुआ मटन (डबल), नमक और काली मिर्च स्वाद के लिए, एक चौथाई कप नींबू का रस, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच बिरयानी मसाला, आधा चम्मच चाट मसाला, एक चम्मच लहसुन अदरक पेस्ट।

दो प्याजा के लिए सामग्री
तीन कप गोल कटा प्याज, तीन से चार लौंग, दो से तीन इलायची, चुटकी भर जायफल, चुटकी भर जावित्री, एक चम्मच धनिया के दानें, जीरा, एक चम्मच दालचीनी, दो से तीन खड़ी लाल मिर्च।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजनिंग
आधा चम्मच चाट मसाला, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, एक चम्मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, दो चम्मच तेल या घी।

विधि
- कटे हुए मटन को धो लें और तीस मिनट के लिए मसाला मिलाकर रख दें।
- कड़ाही में तेल या घी को गर्म करें, उसमें कटा मसाला डालें और फिर गोल कटा प्याज डालें।
- प्याज का रंग बदलने तक आंच तेज रखें और उसमें फिर उसमें मसाले डालें।
- सब अच्छी तरह से मिक्स करें और अलग रख दें।
- धीमी आंच पर कुकर में मसालेदार चॉप्स को बिना पानी डाले पकाएं।
- अब ढक्कन हटाएं और सूखे हुऐ चॉप्स मे गोल कटा प्याज डालकर दो से तीन मिनट तक पकाएं।
- जब मटन मे प्याज अच्छी तरह से मिल जाए तब आंच बंद कर दें।
- पकवान सर्व करें, इसमें शिमला मिर्च और कटे धनिये का गार्निशिंग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें