फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा खाने से नहीं इन नौकरियों से बढ़ रहा 'मोटापा'

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कम करने का ठोस उपाय नहीं मिल पा रहा है तो हो सकता है इसकी वजह आपकी नौकरी हो सकती है!
विज्ञापन


यकीन नहीं आता सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन जर्नल में प्रकाशित शोध पर गौर करें, जिसमें वाशिंगटन के 37, 626 लोगों के अध्ययन के आधार पर ऐसे पेशों का दावा किया है जिसमे मोटापे का रिस्क सबसे अधिक होता है।

जानिए, ऐसी नौकरियों के बारे में जिनमें लोगों को मोटापे की आशंका सबसे अधिक होती है।

पर‌िवहन संबंधी रोजगार

शोध की मानें तो ट्रक ड्राइवरों को मोटापे का रिस्क 38.6 प्रतिशत अधिक होता है जबकि परिवहन से जुड़ी दूसरी नौकरियों में मोटापे का रिस्क 37.9 प्रतिशत अधिक होता है।

इसकी वजह लगातार इस पेशें में कई घंटों तक बैठना व खानपान और नींद की अनिश्चितता मान सकते हैं।

स्वास्थ्य सेवाएं

सुनने में ताज्जुब होगा लेकिन दूसरों की स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले पेशे में भी स्वास्थ्य से जुड़ा यह खतरा कम नहीं होता है।

शोध के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को मोटापे का रिस्क 29.5 प्रतिशत अधिक होता है।

प्रशासनिक सेवाएं

प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को भी मोटापे से जुड़ी समस्याओं की आशंका कम नहीं होती है।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को मोटापे की आशंका 27.9 प्रतिशत अधिक होती है।

प्रबंधन क्षेत्र में

शोध में प्रबंधन क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मोटापे का रिस्क 25.1 प्रतिशत माना गया है।

वहीं सेल्स के कर्मचारियों के लिए मोटापे का खतरा 25.4 प्रतिशत है जबकि प्रशासनिक प्रबंधन से के अफसरों के लिए यह रिस्क 24.4 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

शिक्षा सेवाएं

शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए इस मामले में राहत भरी खबर है।

शोध के अनुसार प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों को मोटापे की आशंका 21.8 प्रतिशत है जो दूसरे क्षेत्रों की अपेक्षा काफी कम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें