तैयारी की अवधिः 20 मिनट
पकाने का समयः 25 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
200 ग्राम प्लेन नूडल्स उबालें और अलग सुखा लें, फ्राई करने के लिए तेल, दो कटी हुई हरी मिर्च, तीन से चार जवे बारीक किया लहसुन, आधा कप कटा हुआ प्याज, आधा कप कटी बंदगोभी, आधा कप बारीक कटा गाजर, आधा कप टोफू या पनीर के टुकड़े, आधा कप हरी शिमला मिर्च, चुटकी भर चाइनीज सॉल्ट, चार कप सब्जियों का झोल, तीन बड़े चम्मच मक्के के आटे का पेस्ट।
सीजनिंग
दो बड़े चम्मच टोमाटो प्यूरी, दो बड़े चम्मच सिरका, दो चम्मच स्वीट चिली सॉस, दो बड़े चम्मच टोमाटो कैचप, एक बड़ा चम्मच सोया सॉस, एक बड़ा चम्मच शक्कर, नमक और मिर्च स्वादानुसार।
गार्निशिंग
हरी प्याज को गार्निशिंग के लिए बारीक काट लें। स्टीम राइस या मिक्स फ्राइड राइस के साथ परोसें।
विधि
एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें नूडल्स को अच्छी तरह से फ्राई करें। नूडल्स तब तक फ्राई करें जब तक वे कुरकुरे न हो जाएं। उसके बाद उसे पेपर टॉवेल पर निकाल लें और अलग रख दें।हल्के फ्राई पैन में तेल गर्म करें। अब हरी मिर्च, लहसुन, हरे प्याज और प्याज को अच्छी तरह से दो से तीन मिनट तक फ्राई करें, फिर उसमें सभी सब्जियां मिला दें। अब उसे कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें। सामान्य होने पर उसमें मसाले व सॉस के साथ-साथ सब्जियों का झोल (वेजिटेबिल स्टॉक) मिलाएं और चाइनीज सॉल्ट छिड़कें।तीन से पांच मिनट तक मध्यम आंच पर उबालें, अब उसमें मक्के के ऑटे के पेस्ट को डालकर मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा न हो जाए, गाढ़ा हो जाने के बाद उसे आंच से से उतार दें।तले हुए नूडल्स को प्लेट पर परोसें और मिक्स सब्जियों को ऊपरी सतह पर डालें। अब उसपर हरी प्याज छिड़क दें और फ्राइड राइस के साथ परोसें।
कोमल की टिप्स
आप हाफ फ्राइड राइस के साथ हाफ फ्राइड अंडे या ऑमलेट को भी अपने स्वादानुसार डालकर कर सजा सकते हैं।