चीन में हो रही मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2015 का ताज मिस स्पेन मिरेइया लालागुना रोयो के सिर पर सजा। मिरेइया लालागुना रोयो ने शानदार स्पीच देते हुए कहा कि मैं बाहर से सुंदर दिखती हूं, इसका मतलब यह नहीं हैं कि मैं अंदर से सुंदर नहीं हूं। मैं जितनी बाहर से खूबसूरत हूं, उतनी ही मन से भी।
मिरेइया बर्सिलोना की रहने वाली हैं और इंस्ट्राग्राम पर बहुत एक्टिव हैं। मिरेइया के पास फार्मोकोलॉजी की डिग्री है और वो एमए न्यूट्रीशियन में करना चाहती हैं। मिस वर्ल्ड 2015 की फर्स्ट रनर अप का खिताब मिस रूस और सेंकेड रनर का का खिताब मिस इंडोनेशिया के खाते में गया।
वहीं साइबर सिटी की लाडली अदिति आर्या का मिस वर्ल्ड बनने का सपना अधूरा रह गया। वह चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड कांटेस्ट के दौरान अपने पुरजोर प्रयास के बाद भी टॉप-10 में भी स्थान नहीं बना सकीं। साइबर सिटी वालों को पूरी उम्मीद थी कि विजेता का ताज उसके ही सिर सजेगा। मगर जब ऐसा नहीं हुआ तो लोग काफी निराश और मायूस हुए। लोग उसकी जीत के पर 31 दिसंबर जैसा जश्न मनाने की तैयारी में जुट गए थे।
सपना अधूरा रह गया
चीन में मिस वर्ल्ड का ताज मिस स्पेन मिरेइया लालागुना रोयो के सिर सजा। अदिति ने मिस इंडिया बनने के बाद गुड़गांव में कहा था कि मिस इंडिया मेरे लिए जर्नी और मिस वर्ल्ड मेरा डेस्टिनेशन हैं। मगर उनका यह सपना अधूरा रह गया। युवा चीन में शुरू हुए फाइनल कांटेस्ट पर लगातार नजर बनाए हुए थे।
जैसे ही उन्हें पता चला कि अदिति आर्या टॉप-10 से बाहर हो गईं सभी ने अपनी टीवी को स्विच ऑफ कर दिया। अदिति की माता-पिता भी अपनी बेटी की हार से काफी मायूस दिखे। यही कारण है कि उन्होंने कई बार कॉल करने के बाद भी अपना मोबाइल फोन नहीं उठाया। वह घर पर नहीं थीं।
अदिति शहर के निर्वाणा कंट्री में रहती है। फेमिना मिस इंडिया खिताब जीतने वाली शहर की यह सुंदरी फैशन की दुनिया की जानी मानी हस्ती बन गई है। मिस इंडिया बनने के बाद उसकी महत्वाकांक्षा मिस वर्ल्ड बनने की थी। मगर उस पर चीन में विराम लग गया है। अदिति को जानने वालों का कहना है कि अभी उसके रास्ते बंद नहीं हुए हैं। अभी भी कई प्लेटफार्म उसके लिए खुले हैं। वह मिस वर्ल्ड के लिए पिछले काफी समय से तैयारी कर रही थी।
अदिति के पड़ोसियों का कहना है कि वह अपनी धुन की काफी पक्की लड़की है। वह परेशानियों से हार नहीं मानने वाली है। यह गौरव की बात है कि अदिति ने वर्ल्ड के प्लेटफार्म पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। अगर वह जीत जाती तो बेहद खुशी होती। अदिति आर्या गुड़गांव के एक कंपनी में बतौर रिसर्च एनालिस्ट काम करती है। उसकी ख्वाहिश है बॉलीवुड में काम करने की रही है। उम्मीद की जा रही है कि अब वह इस दिशा में सोच सकती है।
ऐसे आई फैशन की दुनिया में...
अदिति आर्या को फैशन से काफी लगाव बचपन से रहा है। जब वह 12वीं क्लास में थी तो कई लोगों ने उसे अलग-अलग फील्ड चुनने का सुझाव दिया, लेकिन उसने निफ्ट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी) दिल्ली में दाखिला लिया। इसके बाद यहीं से फैशन की दुनिया में कदम रखा। जब ऑडिशन देने का मौका मिलता तो वह जाती थी। पिछले साल फेमिना मिस दिल्ली के लिए ऑडिशन दिया, चयन होने के बाद इसी में बढ़ती चली गई।
परिचय...
नाम: अदिति आर्या
जन्म स्थान: चंडीगढ़
पेशा: रिसर्च एनालिस्ट व मॉडलिंग
उम्र: 21 साल
शिक्षा: दिल्ली यूनिवर्सिटी से बिजनेस ऑफ स्टडीज
स्कूल: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-46
पिता: देवेंद्र कुमार आर्या, टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत
माता: पूनम आर्या, गृहणी
बहन: दीया आर्या
मिस कनाडा को नहीं लेने दिया गया हिस्सा
रूस की सोफिया निकिचुक को उपविजेता चुना गया जबकि इंडोनेशिया की मारिया हारफांती तीसरे स्थान पर रहीं। चीन के सान्या शहर में हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के फाइनल को दुनिया भर में लगभग एक अरब लोगों ने टीवी पर देखा। पिछले साल मिस वर्ल्ड चुनी गईं दक्षिण अफ्रीका की रोलेने स्ट्राउस ने रोयो को मिस वर्ल्ड का ताज सौंपा।
खिताब की प्रबल दावेदारों में शामिल रहीं भारत की अदिति आर्या और इंग्लैंड की नताशा हैमिंग्स टॉप 20 में भी जगह नहीं बना पाईं। इस बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता विवादों में भी रही क्योंकि चीनी मूल की मिस कनाडा एनास्तासिया लिन को इस सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने दिया गया।
मिस कनाडा लिन को चीन जाने वाली विमान पर नहीं चढ़ने दिया गया था। एनास्तासिया चीन की धार्मिक नीति की आलोचक रही हैं और वो चीन प्रतिबंधित फागुन गोंगे मत की अनुयायी भी हैं। पहली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 64 साल पहले लंदन में हुई थी जिसमें स्वीडन की किकि हाकोन्सन ने ताज जीता था।