फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बात से सबसे ज्यादा घबराते हैं मर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में हुए शोध के दौरान इस बात का पता चला है कि असल में पुरुष किस बात से सबसे अधिक घबराते हैं।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया के शोधकर्ताओं की मानें तो पुरुषों को बिजली के झटकों से भी ज्यादा डर अकेलेपन से लगता है।
 
साथ ही, अगर उन्हें बिजली के झटकों व अकेले बिना किसी काम के बैठने में से किसी एक को चुनने के लिए कहा जाए तो वे बिजली के झटके सहना ज्यादा पसंद करेंगे।
Trending Videos

अजीब है पर सच है

शोध के दौरान पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग समूहों में बांटा गया। उनके आगे दो विकल्प रखे गए- पहला एक बंद कमरे में 15 मिनट बैठना और कुछ भी नहीं करना व दूसरा, हल्के एल्केक्ट्रिक शॉक लेना।

आश्चर्यजनक रूप से पाया गया कि पुरुषों ने ने 15 मिनट बिना किसी काम खाली बैठने की अपेक्षा खुदको हल्के इलेक्ट्रिक शॉक देने में रुचि दिखाई।

विज्ञापन

पुरुषों और महिलाओं में अंतर

शोध के दौरान पाया गया कि दो तिहाई पुरुषों ने कम से कम खुद को एक बार शॉक दिया जबकि एक व्यक्ति ने खाली बैठने की अपेक्षा खुद को 190 बार हल्के शॉक्स दिए।

वहीं महिलाओं में यह प्रवृत्ति अपेक्षाकृत कम पाई गई। करीब एक तिहाई महिलाओं ने खुद को एक बार शॉक दिया।

शोधकर्ता टिमोथी विलसन के अनुसार, ''केवल अपने दिमाग से अपना मनोरंजन कर समय काटना बेहद मुश्किल है।''

यह शोध साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें