फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर फोटो दूर करतीं है आपका तनाव

Tue, 19 Mar 2013 05:33 PM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने फेसबुक अकाउट पर अपलोड आपकी व आपके प्रियजनों की तस्वीरे आपके तनाव को कम करने और मूड को अच्छा बनाने के लिए काफी हैं। हाल में एक शोध में यह माना गया है कि फेसबुक पर फोटो देखना भी आपको तरोताजा रखने के लिए उतना ही हेल्दी है जितना कि मूड फ्रेश करने के लिए सैर-सपाटा।
विज्ञापन


पोर्ट्समाउथ विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर माना कि 90 प्रतिशत लोग अपनी वॉल पर पोस्ट देखकर व तीन चौथाई लोग अपनी ही फोटो देखकर अपना अवसाद दूर करते हैं।

शोधकर्ता डॉ. एलिस गुड ने बताया कि अधिकतर लोग जब फेसबुक पर अपने पोस्ट और फोटो देखते हैं तो उनका मूड अच्छा हो जाता है। उन्होंने कहा, 'हमारे शोध के ये परिणाम चौंकाने वाले हैं क्योंकि अब तक फेसबुक को मानसिक स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता रहा है। हालांकि हम अपने शोध को अब और व्यापक स्तर पर करेंगे।'
विज्ञापन


शोध के दौरान 144 फेसबुक यूजर्स पर अध्ययन किया गया जो अक्सर इस साइट पर अपने पुराने पोस्ट और फोटो देखते हैं।

इस बारे में मनोचिकित्सक डॉ. क्लेयर विलसन ने बताया, 'अक्सर लोग जब अपने वर्तमान से खुश नहीं होते तो पुरानी यादों में अपनी खुशी तलाशते हैं। फेसबुक पर फोटो और पोस्ट के जरिए उनके लिए यह काम आसान हो जाता है। जब वे निगेटिव फील करते हैं तो फेसबुक पर अपनी पुरानी फोटो के जरिए अपने अच्छे समय को याद करते हैं जिससे उनका मूड बेहतर हो जाता है।'

इससे पहले भी फेसबुक के सेहत से संबंध को लेकर कई अध्ययन हो चुके हैं। इन शोधों में बहुत अधिक फेसबुक सर्फिंग करने वाले लोगों में अकेलापन जैसी कई मानसिक समस्याओं के दावे होते रहे हैं। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें