फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेमन कोरियंडर स्पिनैच सूप

Tue, 09 Oct 2012 03:35 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी का समयः 15 मिनट
विज्ञापन

बनाने मे समयः  20 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
एक चम्मच नींबू छिलका कस लें, दो चम्मच कटे धनिया के पत्ते, तीन चौथाई कप छोटे कटे पालक पत्ते, एक चम्मच मक्खन, आधा कप कटा हरा प्याज, एक चौथाई कप कटी गाजर, एक कप महीन कटी गोभी, चार कप वेजिटेबल स्टॉक या पानी, वेजिटेबल मसाला।
विज्ञापन


सीजनिंग
दो चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच चीनी, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च कटी, एक चम्मच ग्रीन चिली सॉस, नमक और काली मिर्च, एक चम्मच मक्के के आटे का पेस्ट।

गार्निशिंग
किमची सलाद के साथ।

विधि
सॉस पैन मे मक्खन डालकर पिघला लें, गोभी, गाजर और कटा हरा प्याज डालकर कुछ मिनट तक फ्राई करें। अब उसमें नींबू का छिलका और पालक पत्ते डाल कर भूनें, फिर वेजिटेबल स्टॉक या पानी डालें।सीजनिगं के लिए मसाले डालें और भूनें, पक जाने के बाद आंच कम कर दें। मक्के का पेस्ट और धनिया की पत्तियां डालकर हिलाएं।मसालों की मात्रा जांचने के लिए चख लें। सूप को गाढ़ा होने तक चलाएं और बाउल में डालकर किमची सैलेड के साथ सर्व करें।
विज्ञापन

कोमल की टिप्स
स्वाद बढ़ाने के लिए तीसरे स्टेप में अंडा फेंटकर भी डाल सकते हैं और एग ड्रॉप सूप बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें