नींद के दौरान शरीर भले ही आराम की मुद्रा में हो लेकिन मस्तिष्क क्रियाशील है। हाल में हुए शोध की मानें तो नींद के दौरान आप किसी भी भाषा को सीख सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिख और फ्राइबॉग के शोध की मानें तो नींद के दौरान किसी भी भाषा को सुनकर सीखा जा सकता है।
शोधकर्ताओं ने जर्मन छात्रों को नींद के दौरान डच भाषा सुनाई और पाया कि इससे उन्हें डच सीखने में आसानी हुई।
शोधकर्ता जॉन रैश के अनुसार, ''हम इस आसान विधि को सामान्य जीवन में भी प्रभावी मानते हैं। सीखने की क्रिया में नींद की भी कम अहमियत नहीं है।''
शोधकर्ताओं ने माना कि गुलाब की महक से भरे कमरे में बैठकर अगर कोई खेल रहा है तो उसे न सिर्फ खेल याद रहेगा बल्कि गुलाब की महक भी हमेशा याद रहेगी। इसी सिद्धांत पर नींद के दौरान सुनाई पड़ने वाले शब्द जगने के बाद भी याद हो सकते हैं। इसका नींद से संबंध नहीं है।
यह शोध सेरेबियल कोर्टेक्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है।