फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छरहरे फिगर के लिए करीना लेती हैं ऐसी डाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्रियों पर हमेशा छरहरा दिखने व कैलरी कम से कम लेने का दबाव होता है। लेकिन अभिनेत्री करीना कपूर सप्ताहांत पर खाने-पीने की अपनी मनपसंद चीजों पर टूट पड़ती हैं, उन्हें इसका कोई मलाल भी नहीं है।
विज्ञापन


करीना न केवल फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट को तरजीह देती हैं बल्कि डाइटिंग के नाम पर भूखा रहने का भी विरोध करती हैं। वह मीठे की शौकीन हैं और मानती हैं कि संतुलित मात्रा में कोई भी चीज हमें नुकसान नहीं पहुंचाती है।

करीना ने दुनिया का अग्रणी प्रीमियम वयस्क आइसक्रीम ब्रांड मैगनम लांच किया है। उन्होंने यहां बुधवार को कहा कि वह मीठे की तलब को अनदेखा नहीं करतीं और इस तलब को दूर करने के लिए सप्ताहांत में मीठा खाती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

मीठा खाने के लिए निर्धारित है समय​

​​करीना ने मैगनम लांच के मौके पर कहा, "मुझे मिठाइयों का चस्का है। इसलिए सोमवार से शुक्रवार तक मैं अपनी पोषकयुक्त डाइट पर कायम रहती हूं, लेकिन शुक्रवार शाम या शनिवार को मनचाहा खाती या करती हूं।"​

करीना डाइट‌िंग से ज्यादा सेहतमं घर के बने खाने को मानती हैं और इससे ही खुद को मेनटेन रखने की कोश‌िश करती हैं।

​​मैगनम, हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड का ब्रांड है।​ आइसक्रीम में पसंदीदा फ्लेवर के बारे में पूछे जाने पर 34 वर्षीया करीना ने तुरंत क्लासिक फ्लेवर कहा​, मैगनम आइसक्रीम के तीन फ्लेवर-क्लासिक, आलमन्ड व चॉकलेट ट्रफल एक मार्च से दिल्ली में उपलब्ध होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें