अमर उजाला डॉटकॉम की ओर से आयोजित मिस सेल्फी कॉन्टेस्ट को जीतने के लिए इस बार भी लड़कियों में काफी उत्साह दिख रहा है। कई लड़कियां बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा भी ले रही हैं। आज की हमारी मिस सेल्फी ऑफ द डे की विनर हैं ग्रेटर नौएडा की रहने वाली सुचिता।
25 साल की सुचिता रिएल इस्टेट में सेल्स और मार्केटिंग मैनेजर की नौकरी करती हैं लेकिन एक कामयाब मॉडल बनने का भी सपना रखती हैं।
फिल्मों की भी शौकीन सुचिता को कैटरीना कैफ और सलमान खान काफी पंसद हैं। यहां तक कि उन्होंने बताया कि अगर उन्हें कॉन्टेस्ट जीत कर दुबई जाने का मौका मिला तो वहां भी वे कैटरीना को अपने साथ ले जाना पसंद करेंगी।
सुचिता ने कुछ ही समय पहले पासपोर्ट बनवाया है, हालांकि उनकी कहीं जाने की प्लानिंग नहीं थी। लेकिन सुचिता को जैसे ही मिस सेल्फा कॉन्टेस्ट औऱ दुबई की ट्रिप जीतने के बारे में पता चला, उन्होंने सेल्फी भेजने की सोची।
सुचिता की किस्मत ने भी उनका खूब साथ दिया औऱ आज वे मिस सेल्फी ऑफ द डे बन भी गई हैं, क्या पता आगे दुबई की ट्रिप भी जीत जाएं।
सुचिता को इस कॉन्टेस्ट का विजेता बनाने के लिए क्लिक करें और उनकी प्रोफाइल देखें।