अमर उजाला डॉटकॉम की ओर से आयोजित मिस सेल्फी कॉन्टेस्ट को जीतने के लिए इस बार भी लड़कियां पूरी तैयारी में हैं। हर रोज लड़कियां तेजी से अपनी सेल्फी के साथ इस प्रतियोगिता से जुड़ती जा रहीं हैं। एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी मुंबई की पलक पारिख इस कॉन्टेस्ट की एक प्रतिभागी हैं।
पलक आगे चलकर सुपर स्पेशियेलिटी डॉक्टर बनना चाहती हैं। हमारी प्रतिभागी डांसिंग का शौक रखती हैं। इसके चलते पलक ने प्रोफेशनली भरतनाट्यम सीखा है। पलक को फिल्में देखने का भी शौक है। पलक अभिनेता ऋतिक रोशन की बड़ी फैन हैं और उनकी कोई भी फिल्म मिस नहीं करतीं।
पलक ने बताया कि उन्हें हाइकिंग और ट्रैकिंग का भी शौक है। पलक जल्द से जल्द सभी एडवेंचर्स स्पोर्टस का मजा लेना चाहती हैं। मॉडलिंग का शौक रखने वाली पलक आगे चलकर डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं।
पलक को इस कॉन्टेस्ट का विजेता बनाने के लिए आप उनके प्रोफाइल को लाइक करने के लिए इस लिंक पर विजिट कर सकते हैं-http://missnorthindia.amarujala.com/selfie/palak-parekh