फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में झगड़ालू लोगों से निपटने के लिए आजमाएं ये उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
दफ्तर में खड़ूस बॉस हो या फिर झगड़ालू सहकर्मी। काम के दौरान मनमुटाव को झगड़े में बदलने वाले लोगों की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन


ऐसे में दफ्तर में झगड़ालू लोगों से काम निकलवाने और झगड़े से बचने के लिए ये उपाय मददगार हो सकते हैं।

सीधी बात करें

अगर आप अपनी बात हमेशा सीधी रखें तो इससे लोग उलझने की कोशिश कम ही करेंगे। मीटिंग में आप जिन बातों को घुमा-फिराकर कहते हैं, कई बार दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं।

सीधी बात करने से गलतफहमियां भी कम होती हैं और झगड़े की स्थिति भी नहीं बनती।

ईमेल और कागजी कामकाज

काम के दौरान गलतफहमी या झगड़े से बचाव के लिए बेहद जरूरी है कि आप जो भी करें उसकी रिपोर्ट लिखित तौर पर अपने बॉस को देते रहें। जिससे पारदर्शिता बनी रहे और उन्हें भी पता रहे कि आप क्या कर रहे हैं।

इससे न कोई आपका क्रेडिट ले सकता है और न ही आपकी साख घटाने के लिए किसी की भी चाल कामयाब होगी।

विज्ञापन

कमियां जानें और दूर करें

सामने वाले की नाराजगी की वजह खुद वो ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है। हो सकता है इस बार कमी आपकी हो। ऐसे में आलोचना के लि तैयार रहें जिससे आप न सिर्फ काम बेहतर करेंगे बल्कि अपने व्यक्तित्व को भी सुधार सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें