शहद के फायदों के बारे में यूं तो आयुर्वेद से लेकर दादी मां के नुस्खों तक, आपने बहुत कुछ सुना होगा लेकिन इसका एक फायदा अब चिकित्सक भी मानते हैं।
पढ़ें - नींबू और शहद रोज लेने के फायदे नहीं जानते होंगे आप
अमेरिकन केमिकल सोसाइटी में प्रस्तुत शोध की मानें तो शहद का सेवन शरीर में बेहतरीन एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करता है जिससे शरीर संक्रमणमुक्त रहता है।
सेव रेजिना यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता सुजैन एम. एसविज के अनुसार, ''शहद में प्राकृतिक रूप से ऐसे एंटीबैक्टीरियल तत्व हैं जो संक्रमण के विभिन्न स्तरों पर उपचार में मददगार हो सकते हैं।''
उनका मानना है कि शहद में हाइड्रोजन पैरोक्साइड और पोलीफेनॉल्स हैं जो बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। ये बैक्टीरिया युक्त कोशिकाओं को डीहाइड्रेट कर खत्म करते हैं।
शोधकर्ताओं ने इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स को शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने में भी मददगार माना है।