फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे की रौनक बिगाड़ता है मस्सा तो इन उपायों से इसे दूर भगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कहतें हैं चेहरे पर तिल उसकी खूबसूरती पर चार चांद लगाता है लेकिन जब तिल बहुतेरे हों या फिर मस्सा हो जाए तो यह चांद पर दाग की तरह ही है। ऐसे में इसे हटाने के लिए आमतौर पर कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन


अगर आप मस्से से परेशान हैं लेकिन इसके लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का रास्ता नहीं चुनना चाहते हैं तो इन घरेलू उपायों को जरूर आजमाएं।

एस्पिरिन

एस्पिरिन को तोड़कर इसका पाउडर बना लें। इसमें पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और मस्से पर 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर पानी से साफ करें। नियमित रूप से मस्से पर इसे लगाएं।

वेनेगर और गर्म पानी

एक कटोरे में गुनगुना पानी लें और उसमें व्हाइट वेनेगर मिलाएं। कुछ देर के लिए इसमें रुई डालें और फिर इस मिश्रण को मस्से पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करें और मस्से पर लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाग गुनगुने पानी से इस हिस्से को साफ करें। हफ्ते पर लगातार इसके इस्तेमाल से आप बदलाव महसूस करेंगे।

लहसुन का पेस्ट

लहसुन को पीसकर इसका पेस्ट तैयार करें। इसे रुई की मदद से मस्से पर लगाकर रात भर छोड़ दें। सुबह इसे अच्छी तरह साफ करें।

विज्ञापन

प्याज का पेस्ट

लाल प्याज को बारीक काटें और नमक मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करें। इसे मस्से वाली त्वचा पर लगाकर तीन घंटे के लिए छोड़ दें और फिर पानी से साफ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें