फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाना चाहते हैं तो डाइट में जरूर करें यह बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाने की चाहत रखते हैं तो न केवल कसरत करना जरूरी है बल्कि डाइट में भी कुछ बदलाव बेहद जरूरी हैं। अधिकतर डाइटिशियन वजन घटाने के लिए भोजन में पोषक तत्वों के संतुलन पर जोर देते हैं। मसलन, भोजन में कितना प्रोटीन है और कितना कार्बोहाइड्रेट, इसका संतुलन वजन घटाने के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


बजाय डाइट कम करने के अगर आप थाली में कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों की मात्रा कम करें और दूसरे पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाएं तो इसका फायदा मिल सकता है।

प्रोटीन 23 प्रकार के अमीनो एसिड से बनते हैं जिसमें आठ अमीनो एसिड शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं और बाहरी चीजों से ही शरीर को मिलते हैं।

क्यों जरूरी है प्रोटीन युक्त डाइट

प्रोटीन से भरपूर डाइट हमें लंबे समय तक भर पेट होने का एहसास देती है और इसके सेवन से हम द‌ि‌न भर ओवरईटिंग से बचते हैं। अगर हम खाने में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक लेते हैं और प्रोटीन की कम, तो कार्बोहाइड्रेट में मौजूद ग्लूकोज के पचते ही भू्ख लग जाती है और हम अधिक ओवरडाइट करते हैं।

भारतीय व्यंजनों में कार्बोहाइड्रेट की अधिकता होती है क्योंकि इसमें गेंहू का प्रयोग अधिक होता है। अगर इसकों संतुलित रूप में लें तो केवल नियमित डाइट में थोड़े से बदलाव से ही वजन पर नियंत्रण रख सकते हैं।

कहां तक प्रोटीन का सेवन है सही?

अक्सर तेजी से वजन घटाने या बॉडी बनाने की चाहत में लोग बहुत अधिक प्रोटीन का सेवन करने लगते हैं। आवश्यकता से अधिक प्रोटीन का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सिक्स पैक बनाने की चाहत हो या स्लिम दिखने की ख्वाहिश हो, डाइट में प्रोटीन, फैट्स व सभी पोषक तत्वों का बैलेंस जरूरी है।

कुछ शोधों में पाया गया है कि बहुत अधिक प्रोटीन वाली डाइट जैसे प्रोटीन शेक्स, मीट, अंडे आदि और कम फैट्स लेने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं जो अनदेखी पर पेट के कैंसर तक में तब्दील हो सकती हैं।

प्रोटीन के सेवन के लिए मांसाहार के साथ शाकाहार का सेवन भी जरूरी है जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में सभी तरह के पोषक तत्व मिल सकें।
विज्ञापन

ये हैं स्मार्ट विकल्प

नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट घटाने और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने का फैसला वजन घटाने के लिहाज से फायदे का सौदा है। ऐसे में आप हेल्दी डाइट के लिए कुछ इस तरह के विकल्पों पर गौर कर सकते हैं।

सलाद + सब्जियां + मूंग दाल का चिल्ला या मूंग आटे की रोटी

सलाद + सब्जियां + काबुली चने की चाट

सलाद + सब्जियां + एक कटोरी राजमा

सलाद + सब्जियां + अंडे के सफेद भाग का ऑमलेट

सलाद + सब्जियां + मछली

सलाद + सब्जियां + चिकन

सलाद + सब्जियां + वेज सूप

Also read : Fitness Expert Reveals 7 Best Exercises to Lose Weight Easily
Beauty and Weight Loss Benefits of Lemon Detox Diet
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें