अगर आप लगातार बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे नियंत्रित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, फिर भी फायदा नहीं मिल पा रहा है तो इसके पीछे कुछ खास वजहें भी हो सकती हैं।
वजन बढ़ने के पीछे सेहत से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याएं भी हो सकती हैं जिनका अंदाजा अमूमन आप नहीं लगा पाते हैं। तभी तो वजन कम करने की भरसक कोशिशों के बावजूद भी आप मोटापा कम करने में नाकाम होते हैं। जानिए इनके बारे में।
थायरॉइड
थायरॉइड की समस्या के दौरान, खासतौर पर हाइपोथायरॉइड की स्थिति में वजन तेजी से बढ़ता है। इस स्थिति में न सिर्फ वजन तेजी से बढ़ता है बल्कि थकान, ठंड और कमजोरी भी महसूस होती है।
नींद की कमी
नींद और वजन, दोनों का संबंध शरीर के मेटाबॉलिज्म से है। कम सोने या देर रात सोने से शरीर का मेटाबॉलिज्म और बॉडी क्लॉक प्रभावित होते हैं। इससे हम कैलोरी युक्त डाइट अधिक लेते हैं जिससे वजन बढ़ता है।
तनाव
बहुत अधिक तमाव भरी जीवनशैली के कारण शरीर में कोर्टिजोल नामक स्ट्रेस हार्मोन तेजी से बढ़ता है जो वजन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।
दवाओं के कारण
कई बार माइग्रेन, हाई बीपी, डायबिटीज और मानसिक समस्याओं के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की वजह से भी वजन तेजी से बढ़ता है। ऐसे में डॉक्टरी परामर्श पर आप इनके साइड इफेक्ट से बचने के लिए दवाएं बदल सकते हैं।
पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम
पोलिसिस्टक ओवरी सिंड्रोम यानी पीसीओएस की समस्या के दौरान भी महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता है। इस समस्या के दौरान उनके शरीर में होने वाला हार्मोनल असंतुलन वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है लेकिन इसे उपचार और कसरत से काफी हद तक रोका जा सकता है।