फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव के ऐसे फायदे नहीं जानते होंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं चिंता चिता समान है लेकिन अगर आपको किसी काम की चिंता या तनाव हो पर थोड़ी बहुत तो यह आपकी सेहत के लिए कई फायदों की वजह भी हो सकता है।
विज्ञापन


शोध की मानें तो जो लोग तनाव को बुरा और डरावना समझकर अपना तनाव बेवजह बढ़ा लेते हैं उनकी अपेक्षा तनाव को हल्के में लेने वाले लोग 43 प्रतिशत अधिक जीते हैं।

दरअसल, सेहत का संबंध तनाव से ज्यादा उसका सामना करने के तरीके से है। तो जानिए, थोड़ा-बहुत तनाव लेना आपकी सेहत के लिए किन फायदों का सबब हो सकता है।

सीखने की क्षमता बढ़ाता है तनाव

2013 के शोध की मानें तो थोड़ा तनाव लेने से शरीर में कोर्टिकोस्टेरोन नामक स्ट्रेस हार्मोन बनता है जो मानसिक क्षमता बढ़ाता है और इससे सीखने में आसानी होती है।

डीएनए और आरएनए का बचाव

शोधों की मानें तो सीमित मात्रा में तनाव से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ते हैं जिससे डीएनए और आरएनए का बचाव होता है लेकिन तनाव अधिक होने पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी कोशिकाओं को झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन

प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है तनाव

थोड़े तनाव की स्थिति शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने में मददगार होती है। यह शरीर की प्रतिरोधी कोशिकाओं को अधिक सक्रिय कर देता है जिससे संक्रमण से लड़ने में आसानी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें