कहते हैं चिंता चिता समान है लेकिन अगर आपको किसी काम की चिंता या तनाव हो पर थोड़ी बहुत तो यह आपकी सेहत के लिए कई फायदों की वजह भी हो सकता है।
शोध की मानें तो जो लोग तनाव को बुरा और डरावना समझकर अपना तनाव बेवजह बढ़ा लेते हैं उनकी अपेक्षा तनाव को हल्के में लेने वाले लोग 43 प्रतिशत अधिक जीते हैं।
दरअसल, सेहत का संबंध तनाव से ज्यादा उसका सामना करने के तरीके से है। तो जानिए, थोड़ा-बहुत तनाव लेना आपकी सेहत के लिए किन फायदों का सबब हो सकता है।