फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्रत में खाएं कुट्टू का आटा, जानें 5 बड़े फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
व्रत के दौरान कुट्टू के आटे का फलाहार तो सभी करते हैं लेकिन इसका सेव व्रत में क्यों जरूरी है इसके बारे में आपने कभी सोचा है? धर्म और मान्यताओं से परे, सेहत के लिहाज से इसके सेवन का अपना महत्व है।
विज्ञापन


कुट्टू के आटे की बनी चीजे न सिर्फ व्रत के दौरान तुरंत ऊर्जा देती हैं बल्कि आमतौर पर इसके सेवन से भी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।

जानिए, कुट्टू के आटे के सेहत से जुड़े फायदों के बारे में।

Trending Videos

बालों के लिए फायदेमंद

कुट्टू के आटे में कांप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है जो बालों को मजबूत और घने बनाने में मददगार है।

नियमित तौर पर इसकी बनी रोटियां खाने से बालों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

कुट्टू के आटे में कैलोरी कम होती है और सैचुरेटेड फैट्स नहीं होते जिससे इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

कुट्टू के आटे में डी-चीरो-इनोसिटोल नामक तत्व होता है जो टाइप 2 डायबिटीज से बचाव में मददगार है।

बीपी पर नियंत्रण

कुट्टू के आटे में मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में है जो ब्लड प्रेशर घटाने में काफी मददगार है। इससे बीपी कम करने में मददगार कहते हैं।

कोलेस्ट्रॉल घटाता है

कुट्टू के आटे में विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस आदि अच्छी मात्रा में हैं जो खून में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।

स्टोन की समस्या

कुट्टू के आटे में फाइबर अधिक मात्रा में होता है जो गॉल ब्लैडर में स्टोन की समस्या में मददगार हो सकता है। साथ ही, यह ‌ल‌ीवर में बाइल एसिड बनने की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है।

विज्ञापन

मजबूत हड्डियों के लिए

इसमें मैगनीज की अच्छी मात्रा है जो हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। यह शरीर में कैल्शियम को सोखने में मदद करता है जिससे ओस्टियोपोरोसिस नामक रोग का रिस्क कम हो जाता है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें