फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरा मसाला राइस

Wed, 30 Oct 2013 11:26 AM IST
प्रणव जोशी, कंसल्टेंट शेफ अदानी विल्मर
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

ब्राउन राइस    एक कप, कटा धनिया पत्ता एक कप, पुदीना का पत्ता एक कप, लहसुन 5-6, हरी मिर्च दो, राइस ब्रान ऑयल एक बड़ा चम्मच, दालचीनी एक इंच का टुकड़ा, हरी इलायची तीन, लौंग छह, अदरक एक इंच का टुकड़ा, गाजर (क्यूब्स में कटे हुए) 1/4 कप, फूल गोभी सात फूल, फ्रेंच बीन्स (दो टुकड़ों में कटे हुए) 4-5, नमक स्वादानुसार, वेजिटेबल स्टॉक या पानी तीन कप।

विधि
चावल को पानी में दो घंटे के लिए भिगोकर रखें।
इसके बाद इसे पानी से निकालकर अलग कर लें।
हरी चटनी बनाने के लिए धनिया पत्ता, पुदीना, लहसुन और हरी मिर्च को एक साथ बारीक पीस लें।
एक पैन में तेल लेकर गर्म करें।
इसमें दालचीनी, हरी इलायची, लौंग और अदरक को डालें और हल्का भूनें।
गाजर, गोभी और ब्राउन राइस को डालकर भूनें।
कुछ देर भूनने के बाद इसमें तीन बड़ा चम्मच हरी चटनी और नमक भी मिक्स करें।
चावल में चटनी को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद वेजिटेबल स्टॉक या पानी मिलाएं।
साथ ही बीन्स को भी डालें। एक उबाल आने के बाद चावल को ढंककर पकाएं।
जब चावल पूरी तरह पक जाए, तो गैस से उतार लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें