फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाना चाहते हैं तो रोज खाएं यह फल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोज एक सेब का सेवन डॉक्टर दूर रखता है, ऐसा तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन बात वजन घटाने की हो तो रोज एक खास तरह के सेब का सेवन फायदेमंद है।
विज्ञापन


वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो रोज एक हरे सेब के सेवन से वजन घटाने और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।

यह शोध फूड केमस्ट्री जर्नल में प्रकाशित हुआ है जिसमें सेब के विभिन्न प्रकारों और उनकी पौष्टिकता पर अध्ययन किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

क्यों है फायदेमंद

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि हरे सेब में सामान्य सेब की अपेक्षा अधिक मात्रा में फाइबर और पोलिफेनॉल्स हैं जिनके कारण यह वजन घटाने में अधिक मददगार है।

शोधकर्ता ग्वेलेना नोराटो के अनुसार, ''हमारे अध्ययन में हमने सेब के विभिन्न प्रकारों और उनके फायदों का परीक्षण किया और उसमें सबसे अधिक फायदेमंद विकल्प का पता लगाया है। इससे लोगों को मोटापे से लड़ने के लिए उपयुक्त डाइट प्लान करने में मदद मिलेगी।''

शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि अगर लोग नियमित तौर पर 40 ग्राम फाइबर का सेवन करें तो उन्हें पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी और वजन सेहतमंद तरीका से कम होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें