फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाईदार दूध का यह फायदा चौंका देगा आपको

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध के फायदे तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन मलाईदार दूध का यह फायदा आपको यकीनन चौंकाएगा।
विज्ञापन


डेली मेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो फुल क्रीम दूध, चीज़ व क्रीम के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क 20 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

स्वीडन के शोध में माना गया है कि फुल फैट दूध या अधिक वसा वाली दही के सेवन से डायबिटीज के रिस्क को 20 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

वहीं दूध की बनी चीजों के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज के रिस्क को 23 प्रतिशत घटाया जा सकता है। वहीं 30 मिलीलीटर क्रीम के सेवन से इसका खतरा 15 प्रतिशत कम हो जाता है।

डायबिटीज का खतरा बढ़ाती है यह डाइट

शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में यह भी माना कि बहुत अधिक मीट का सेवन डायबिटीज टाइप 2 का रिस्क बढ़ाता है।

डायबिटीज टाइप 2 के दौरान शरीर में या रो इन्सुलिन कम बनता है या फिर शरीर की कोशिकाएं इन्सुलिन से रिएक्ट नहीं करती जिसे इन्सुलनि प्रतिरोध भी कहते हैं।

शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के दौरान डेयरी उत्पाद और मीट के फैट्स से डायबिटीज टाइप 2 का संबंध खोजने का प्रयास किया है। इस दौरान 45 से 74 साल के 26,930 लोगों पर अध्ययन किया गया है।

शोधकर्ता डॉ. यूरिका एरिकसन के अनुसार, ''हमने अपने अध्ययन में पाया कि डायबिटीज टाइप 2 को रोकने में मीट की अपेक्षा डेयरी उत्पाद में मौजूद फैट्स अधिक मददगार है।''
विज्ञापन

कितना सेवन है फायदेमंद

डायबिटीज यूके रिसर्च कम्युनिकेशन मैनेजर डॉ. रिचर्ड ईलियट के अनुसार, ''हई फैट्य युक्त डेयरी उत्पाद का सेवन टाइप 2 डायबिटीज से बचावन में फायदेमंद हो सकता है लेकिन कितनी मात्रा में इसका सेवन फायदेमंद है इसपर अध्ययन जरूरी है।''

उनके अनुसार, डेयरी उत्पाद सेहतमंद हैं लेकिन डाइट में इनकी अधिकता कैलोरी बढ़ौती है जिससे मोटापे का खतरा बढ़ सकता है।

ऐसे में बेहतर तरीका है कि इन्हें डाइट में शामिल करें लेकिन नमक, सैचुरेटेड फैट्स, शक्कर आदि को नियंत्रित रखा जाए।

यह शोध यूरोपियन एसोसिएशन ऑफ डायबिटीज के वार्षिक सम्मेलन में पेश किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें