गर्मियों में खाने की चीजें खराब न हों, इसके लिए अगर आप खाने की हर चीज को बिना सोचे-समझे फ्रिज में रख देते हैं तो यह जानकारी आपके काम की है।
जानिए, खाने से जुड़ी ऐसी सात चीजों के बारे में जिन्हें फ्रिज में रखकर आप अक्सर गलती करते हैं।
टमाटर
गर्मियों में थोड़ा मुश्किल है लेकिन फ्रिज में टमाटर रखने से न सिर्फ टमाटर का स्वाद बदल जाता है बलिक इसमें मौजूद तत्व लाइकोपीन भी घटता है जिससे टमाटर का फायदा भी कम मिलता है।
गर्मियों की वजह से इसे फ्रिज में रखना ही है तो कागज में लपेटकर रखें।
ब्रेड
ब्रेड अगर लाते ही फ्रिज में डाल देते हैं तो जान में कि फ्रिज में डालने पर ब्रेड अधिक तेजी से सूखती है।
बेहतर तरीका है कि पहले ब्रेड को चार दिनों के भीतर बाहर ही रखें और अगर सिसे अधिक ब्रेड चलानी हो तो कम से कम चार दिन बाद ही फ्रिज में डालें।
प्याज
फ्रिज में प्याज रखने पर फ्रिज के वातावरण की नमीं प्याज को जल्दी खराब कर सकती है। प्याज हमेशा बाकी सब्जियों से अलग सूखे में ही रखना चाहिए।
आलू
आलू अगर फ्रिज में रखेंगे तो इसमें मौजूद स्टार्च तेजी से शुगर में बदल जाएगा। ऐसे में आलू का फायदा अपनेआप ही नुकसान में बदल जाएगा। अगर आलू फ्रिज में रखना आपकी मजबूरी ही है तो इसे कागज के बैग में डालकर रखें।
शहद
शहद को फ्रिज में रखने से कोई फायदा नहीं है क्योंकि टाइट डिब्बे में शहद आप भले ही कितने समय तक बाहर रखें, यह खराब नहीं होता है।
सेब
सेब के एंटीऑक्सीडेंट्स अगर आप भरपूर मात्रा में चाहते हैं तो इसे फ्रिज में रखने के बजाय ताजा खाने की कोशिश करें। अगर सेब अधिक मात्रा में हैं तो एक सप्ताह के बाद आप उन्हें फ्रिज में रख सकते हैं।
तरबूज
तरबूज अगर आपने काटा नहीं है तो इसे आप फ्रिज में न रखें। इससे असके एंटीऑक्सीडेंट्स बने रहते हैं। हां, कटे हुए तरबूज को अधिकतम तीन दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं।