पेट की बढ़ती चर्बी से क्या आप बेहद परेशान हैं? लाख कसरत के बावजूद भी आपका वजन नियंत्रित नहीं होता? अगर ऐसा है तो केवल कसरत से काम नहीं चलेगा।
कसरत के साथ-साथ डाइट में बदलाव भी पेट की चर्बी घटाने के लिए आवश्यक हैं। डाइट में ऐसी कई चीजें हैं जो शरीर में मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज करती हैं जिससे कैलोरी अधिक बर्न होती हैं और फैट्स नहीं बढ़ पाता।
इतना ही नहीं, इनमें मौजूद फाइबर और पोषक तत्व शरीर में भोजन को पचाने में अधिक कैलोरी का इस्तेमाल करते हैं।
पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं और वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं तो डाइट में इन पांच चीजों को जरूर शामिल करें।
मिर्च
मिर्च न केवल खाने में स्वाद बढ़ाती है बल्कि वजन घटाने और कैलोरी बर्न करने में भी मददगार है।
कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि मिर्च खाने के 20 मिनट बाद से ही शरीर के मेटाबॉलिक क्रियाएं तेज हो जाते हैं। मिर्च में मौजूद केमिकल कैपसायसिन के कारण ऐसा होता है। यह केमिकल थर्मोजेनिक प्रवृत्ति का है जो खाने में कार्बोहाइड्रेट बर्न करने में मददगार है।
इतना ही नहीं, खाने के साथ मिर्च खाने से भोजन की मात्रा भी आवश्यकता से अधिक नहीं होती जिससे वजन पर नियंत्रण रखना आसान हो जाता है।
कढ़ी पत्ता
कढ़ी पत्ते का भोजन में इस्तेमाल न केवल अरोमा के लिए किया जाता है बल्कि इसमें सेहत से जुड़े कई गुण भी हैं जो वजन घटाने में मददगार हो सकते हैं।
कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल प्रायः दक्षिण भारतीय भोजन में अधिक होता है लेकिन आप अपनी सुविधा व स्वाद के अनुसार इसे अपनी सामान्य डाइट में बी शामिल कर सकते हैं।
कढ़ी पत्ता में मौजूद पोषक तत्व शरीर से टॉक्सिन दूर करने में मदद करते हैं। प्रतिदिन भोजन में आठ से दस कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल शरीर को डीटॉक्सिफाई करता है और बैड कोलेस्ट्रॉल घटाता है।
लहसुन
मिर्च की तरह ही लहसुन भी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर की मेटाबॉलिक दर भी बढ़ाता है। यह शरीर में एड्रालाइन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज करता है।
लहसुन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है और शुगर का स्तर संतुलित रखता है।
इसके नियमित सेवन से न केवल वजन कम होगा बल्कि प्रतिरोधी क्षमता बढ़ेगी, कोलेस्ट्रॉल कम होगा, डायबिटीज व दिल के रोगों से बचाव होगा।
पालक
पालक में विटामिन सी और आयरन अच्छी मात्रा में हैं जो शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रखते हैं जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं। ऐसे में अगर आप वजन घटाने की कोशिश में हैं तो डाइट में इसकी मात्रा जरूर बढ़ाएं।
ऐसे में अगर आप हरी सब्जियों के जरा भी शौकीन हैं तो इस मौसम में पालक के सेवन से जरा भी गुरेज न करें।
पालक विटामिन, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर है। यही वजह है कि यह आपकी सेहत संबंधी कई समस्याओं से न आपको बचाता है बल्कि सेहत के लिए इसके कई फायदे हैं। जानिए, डाइट में पालक के सेवन के क्या फायदे हैं।