चेहरे पर झुर्रियां हो या फिर त्वचा का ढीलापन, कम उम्र में ही 'अंकल' या 'आंटी' बना देने वाली समस्याओं से परेशान हैं तो अपनी डाइट में कुछ बदलाव करें।
जानिए ऐसे पांच फलों के बारे में जिनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स व पोषक तत्व प्राकृतिक तौर पर एंटी एजिंग का काम करते हैं और लंबे समय तक जवां दिखने में मददगार हैं।
सेब
सेब में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो त्वचा की कोशिकाओं को नष्ट होने से रोकने व दोबारा बनने में मदद करते हैं।
इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा की रौनक बरकरार रखते हैं और झुर्रियां दूर भगाते हैं।
अखरोट
अखरोट में ऐसे कई पोषक तत्व हैं जो त्वचा के लिहाज से फायदेमंद हैं। इसमें कैरोटिनॉयड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है दो दिल के रोग, कैंसर और बैड कोलेस्ट्रॉल से बचाव होता है।
कैरोटिनॉयड्स शरीर में जाकर विटामिन ए में तब्दील हो जाते हैं जिससे त्वचा सेहतमंद होती है और झुर्रियों से बचाव होता है।
संतरा
संतरे में एंटी एजिंग गुण होते हैं। इसमें विटामिन सी है जो न सिर्फ त्वचा की कसावट बरकरार रखने में कोलाजन की मदद करता है बल्कि कई बीमारियों से बचाव में भी मददगार है।
नियमित तौर पर इसके सेवन से त्वचा को लंबे समय तक जवां रखा जा सकता है।
बेर
विभिन्न प्रकार की बेर, जामुन, स्ट्रॉबेरी आदि फलों में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में हैं। इसके अलावा इनमें फ्लेवोनॉयड्स हैं जो दिमाग से लेक्र तवचा तक, कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
टमाटर
टमाटर में विटामिन ए, सी और लाइकोपीन नामक तत्व है। लाइकोपीन सनबर्न दूर करता हौ और त्वचा को झुर्रियों से बचाने में मददगार है। जवां त्वचा के लिए इसका नियमित सेवन फायदेमंद है।