कानों में यदि बुढ़ापा शब्द पहुंचे तो ज्यादातर लोगों के मन में खुद की एक तस्वीर उभरती है। झुर्रियों वाली, छुकी हुई पीठ और अखबार के साथ चाय वाली।
लेकिन अपने बुढ़ापे के बारे में सोची यह झलक ज्यादातर थकीं-मांदी सी ही होती है। क्यों हम अपनी 50-60 की उम्र को बिंदासियत, फुर्ती और जोश से भरा नहीं सोच पाते? इसकी एक वजह यह भी है कि शायद बुढ़ापे को लेकर लोगों में कई सारे मिथ्स(भ्रम) हैं।
40 की उम्र में भी जवां है इनका हुस्न
इससे पहले कि उम्र बढ़ने से जुड़े कोई भी भ्रम या गलतफहमियां आपकी जिंदगी के रंग को कम करें, उन्हें जानिए और जीना सीखिए अपनी जिंदगी को भरपूर।
उम्र से पहले ही बूढ़ा बना देंगी ये सात आदतें
ये हैं बुढ़ापे से जुड़े सबसे बड़े और घातक 5 भ्रम-
1) बढ़ती उम्र में वजन घटाना मुश्किल
यह तो होता है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर को भोजन पचाने में अधिक समय लगने लगे। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप इसका यह सोचें कि बढ़ती उम्र में वजन कम करना भी मुश्किल होता है।
अगर आप भले ही उम्र के बढ़ते पड़ाव पर हैं लेकिन अगर आप कम कैलोरी वाला भोजन ले रहे हैं तो आपके लिए वजन कम करना उतना ही आसान है जितना 25-30 साल के किसी वयस्क के लिए।
2) आपके जीन्स करते हैं आपको बूढ़ा
यह बात सही है कि आपके शरीर पर आपके जींस का काफी प्रभाव होता है। कई बार आदतें और बीमारियां वगैरह आपको सिर्फ इसलिए झेलनी पड़ जाती हैं क्योंकि परिवार में माता-पिता या किसी अन्य करीबी ने भी उन्हें झेला था। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपका बुढ़ापा पूरी तरह आपके जींस पर टिका है। और आप भी अपनी बढ़ी उम्र में ठीक वैसे ही दिखेंगे जैसे आपके परिवार में लोग दिखा करते हैं।
सच्चाई ठीक इसके उलट है। आपके आसपास का वातारण, खानपान और अन्य आदतें आपको इस कदर प्रभावित करती हैं कि यदि आप इन पर कन्ट्रोल करें तो बहुत आसानी से अपनी बढी उम्र के हाल और शक्ल को बदल सकते हैं।
3) पीली त्वचा होती है जल्दी बूढ़ी
हाल फिलहाल तक में हुई रिसर्च के अनुसार इस तरह की किसी भी बात का कोई ठोस सबूत नहीं है कि यदि त्वचा का रंग पीला हो तो आप बाकी लोगों की तुलना मे जल्दी बूढ़े हो जाएंगे। इसलिए आपकी त्वचा का रंग कोई भी हो बस सन बर्न से बचने के लिए उपाय करें और खुशी से जिंए।
4) बढ़ती उम्र में कम होती है सेक्स की इच्छा
उम्र से जुड़ी गलतफहमियों में सबसे बड़ा मिथ यह है कि उम्र बढ़ने के साथ सेक्स करने की इच्छा कम हो जाती है। उम्र के साथ सेक्स की इच्छा कम होने की बात संभव है लेकिन वह भी 75 और उसके आसपास की उम्र पर।
इसके अलावा सेक्स की इच्छा कम होने का जो बड़ा कारण है वह दरअसल डायबटीज, ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारियां है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति की सेक्स की इच्छा को कम कर सकती है।
5) उम्र के साथ शारिरिक गतिविधियां कम करनी चाहिए
शायद आपको यह सुनकर आश्चर्य हो लेकिन उम्र के साथ अपनी शरीर की गतिविधियां घटानी नहीं बल्कि बढ़ानी चाहिए। क्योंकि एक उम्र के बाद इंसान शरीर से ज्यादा काम लेना बंद कर देता है और उतनी शारिरिक गतिविधियां भी नहीं करता जितना उन्हें फिट रहने के लिए करना जरूरी है।
इसीलिए जब तक डॉक्टर सलाह न दें बढ़ती उम्र में भी खूब चलें, पौधों को पानी डालें और वो सारी हल्की-फुल्की कसरतें करें जो आपके लिए संभव हों।