500 ग्राम अरबी, आधा चम्मच आमचूर, आधा चम्मच अज्वाइन, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर (वैकल्पिक), एक चौथाई चम्मच चाट मसाला, सेंधा नमक और तेल।
विधि
पहले अरबी को कूकर में एक सीटी देकर ऊबाल लें और छीलकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।अब अरबी को हथेलियों से दबाकर थोड़ा चपटा कर लें और उसपर आमचूर, अज्वाइन, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला व सेंधा नमक छिड़ककर मिलाएं।इसे डीप फ्राइ करें जबतक अरबी गोल्डन ब्राउन कलर की न हो जाएं। फिर निकालकर टिशू पर रख लें और गमर्गगर्म परोसें।