खाने में अगर मीठा अधिक लेते हैं तो यह आपके दिमाग के लिए भी खतरे की वजह हो सकती है।
डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो अधक शक्कर के सेवन से न केवल मोटापा बढ़ता है बल्कि अवसाद, तनाव जैसी मानसिक समस्याओं का भी रिस्क बढ़ता है।
अटलांटा की एमरॉय यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि शुगर में पाया जाने वाला फ्रक्टोस मानसिक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।
उनका मानना है कि इसके अधिक सेवन से दिमाग की तनाव को लेकर प्रतिक्रिया प्रभावित हो सकती है।