बहुत व्यस्त दिनचर्या और दिन भर का तनाव न सिर्फ आपके रिश्तों और सेहत पर बुरा असर डालती है बल्कि यह आपके पुरुषार्थ के लिए भी किसी जहर से कम नहीं है। हाल में हुए एक अध्ययन के मुताबिक बहुत अधिक तनाव पुरुषों में न केवल वीर्य कम करता है बल्कि होने वाले शिशु के मस्तिष्क पर भी गलत असर डालता है।
यूनीवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि वयस्क या किशोर, किसी भी उम्र में अधिक तनाव वीर्य कम कर सकता है। शोधकर्ताओं ने चूहों पर परीक्षण के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।
इससे पहले भी महिलाओं में तनाव, खानपान में गड़बड़ी जैसी समस्याओं से गर्भ में पल रहे शिशु के मानसिक स्वास्थ्य को खतरे पर कई शोध हुए हैं लेकिन इस शोध में पिता के तनाव का संबंध भी बच्चों के मानसिक विकास से पाया गया है।
पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने वाली डाइट के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
जर्नल ऑफ न्यूरोसाइंस में प्रकाशित हुए इस शोध में चूहों को छह हफ्तों तक बहुत अधिक तनाव की अवस्था में रखा गया और फिर उनका परीक्षण किया गया। शोधकर्ताओं का मानना है कि तनाव से शरीर में कोर्टिज़ोल हार्मोन की वृद्धि होती है, जो उनके पौरुष पर प्रभाव डालता है।