तैयारी का समयः 20 मिनट
बनाने का समयः 20 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
एक कप चिकन हैम, एक कप उबली मैक्रोनी, एक कप कटा सलाद पत्ता, आधा कप चटपटा अनानास, आधा कप शिमला मिर्च कटी, आधा कप अमेरिकन कॉर्न उबला, आधा कप चेरी टमाटर, एक चौथाई कप ब्लैक ऑलिव्स, आधा चम्मच सूखे तुलसी के पत्ते, आधा चम्मच पिसी काली मिर्च, नमक स्वादानुसार।
ड्रेसिंग
दो चम्मच भुना मांस, दो चम्मच खीरा कटा, दो चम्मच सरसों, आधा चम्मच लाल मिर्च।
गार्निशिंग
गार्निश के लिए कटा हुआ अजमोद, फ्रैंच ब्रे़ड के साथ सर्व करें।
विधि
- सलाद, अनानास, शिमला मिर्च, व मक्के को एक बर्तन में डालकर उसमें चेरी टमाटर, ब्लैक ऑलिव, स्पेगेटी और हैम मिलाएं। फिर इसमें तुलसी, - काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- बार्बीक और वेनेगर में लाल मिर्चको मिक्सर में ब्लेंड करें और सलाद में मिला लें। अब दस मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
- सलाद को प्लेट में परोसें, ताजा अजमोद की गार्निश कर फ्रैंच ब्रे़ड के साथ परोसें।
कोमल की टिप्स
आप ड्रेसिंग मिश्रण में दो चम्मच टारटरे सॉस मिलाकर स्वाद बदल सकते हैं।