फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज दिमाग चाहिए तो रोज लें ये 7 डाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के दिनों में कितना भी सबक याद करें पर ऐन वक्त पर जवाब याद ही नहीं आता है? या फिर कितनी भी कोशिश करें लेकिन किसी भी काम में मन देर तक लगता ही नहीं है?
विज्ञापन


ऐसे में अगर आप डाइट में इन सात चीजों को शामिल करेंगे तो दिमाग से जुड़ी कई परेशनियों से बचने में आसानी होगी और याददाश्त अच्छी रहेगी।

अखरोट

अखरोट में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स हैं। साथ ही, यह ओमेगा 3 फैटी एसिड का भी अच्छा स्रोत है। यह दिमाग की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में काफी मददगार है।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट का संतुलित मात्रा में सेवन दिमाग के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद कैफीन एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग की कोशिकाओं के लिए फायदेमंद है।

पालक

पालक में कई ऐसे पोषक तत्व हैं जो दिमाग के लिए फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई दिमाग की कोशिकाओं के विकास के लिए फायदेमंद है।

गाजर

गाजर न सिर्फ आंखों की रोशनी तेज करता है बल्कि दिमाग के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद ल्यूटियोलिन नामक तत्व अच्छी मात्रा में होता है जो याददाश्त दुरुस्त रखने में मददगार है।

मछली

मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में है जो दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है। कई शोधों में माना जा चुका है कि इसके सेवन से याददाश्त संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

बीन्स

बीन्स का सेवन न सिर्फ याददाश्त बेहतर बनाने में मददगार है बल्कि इससे एकाग्रता भी बढ़ती है। इसके अलावा, यह ऊर्जा का भी अच्छा स्रोत है जिससे ‌स्टैमिना बरकरार रहता है।

विज्ञापन

केला

विटामिन बी6 और पोटैशियम से भरपूर केला दिमाग के लिए फायदेमंद है। यह शरीर में सेरोटोनिन, डोपमाइन और नोरीपाइनफ्राइन का निर्माण करता है जो दिमाग को एकाग्र रखते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें