फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी होगी नौकरी तो तेज ही होगा दिमाग

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज दिमाग और बेहतर दिमाग चाहते हैं तो जान लें कि इसका संबंध आपकी नौकरी से भी है। हाल में एक शोध में माना गया है कि बहुत अधिक व्यस्त रखने वाली नौकरी करने वालों को आगे चलकर याददाश्त से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं।
विज्ञापन


जामा न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित इस शोध की मानें तो कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्त रहने वाले लोगों का दिमाग आजीवन बेहतर काम करता है।

Trending Videos

अगर आप बैलेंस बनाकर चले हैं तो...

जानकर अटपटा लगेगा पर इस शोध में यह भी पाया गया कि जो लोग कार्यक्षेत्र और अपने व्यक्तिगत जीवन में अधिक संतुलन बनाते हैं, उन्हें आगे चलकर याददाश्त से जुड़ी दिक्कतों का रिस्क भी अधिक होता है।

इतना ही नहीं, अधिक संतुलन बनाकर चलने वाले लोगों को याददाश्त कमजोर होने की दिक्कत दूसरों की अपेक्षा नौ साल पहले ही शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

तो फ‌िर क्या करें

हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि व्यस्त जीवनशैली का मतलब केवल काम ही नहीं है बल्कि काम में ही दिमाग लगाएं बल्कि मानसिक गतिविधियों की अधिकता भी दिमाग को बेहतर बनाती है।

ऐसे में खाली समय में किताबें पढ़ना, पहेलियां बुझाना आदि मानसिक गतिविधियां फायदेमंद हो सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें