रात भर करवटें बदलते हैं और आंखों में नींद का नामोनिशान नहीं होता तो यह उपाय कारगर हो सकता है।
हॉर्वर्ड हेल्थ पब्लिकेशंस में प्रकाशित शोध की मानें तो रात में अच्छी नींद चाहते हैं तो दिन में धूप में रहना फायदेमंद साबित हो सकता है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि जिस तरह रात में नीली लाइट नींद को नुकसान पहुंचाती है, उसी तरह दिन में धूप के संपर्क में आने से नींद बेहतर आती है।
शोध के दौरान 27 लोगों पर परीक्षण किया गया और पाया गया कि इनमें से 22 लोग धूप में अधिक रहते हैं जिससे उनकी नींद की गुणवत्ता अधिक है।