वैज्ञानिकों का कहना है कि खुद खाना बनाने वाले लोग ज्यादा खुशमिजाज होते हैं। आप भी जानना चाहेगें क्यों? वास्तव में कुकिंग तनाव भगाने का एक बेहदर कारगर तरीका है। यूं भी खाना बनाना एक कला है और अगर आपको इस कला में रुचि है तो आप जल्द ही आत्मनिर्भर और अमीर बन सकते हैं।
वैज्ञानिक भी मानते हैं कि खुद को अभिव्यक्त करने के लिए कुकिंग एक बेहतर जरिया है। कुकिंग करने वाले अवसाद में जल्दी नहीं आते क्योंकि जरा सा भी तनाव या अव्यवस्थित होने पर वो कुकिंग के जरिए खुद को तनावमुक्त कर लेते हैं।
अपनी पसंद का खाना और वो भी किसी भी वक्त बनाकर खा लेना अपने आप में एक उदाहरण है आत्मनिर्भरता का। इससे आप अपने कामकाज और व्यक्तत्वि में वैरायटी ला सकते हैं और खाने जैसी बेसिक जरूरत के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं करेंगे।