फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ निरोधक दवाओं के ये साइड एफेक्ट्स नहीं जानते होंगे आप

Sun, 19 Jan 2014 08:37 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के बीच गर्भ निरोधक दवाओं का प्रचलन इतना अधिक है कि उनके लिए जरूरी है कि वे इनके साइड एफेक्ट्स के बारे में भी जानें। सामान्य सिर दर्द से लेकर तमाम तरह की सेहत से जुड़ी समस्याओं की वजह गर्भ निरोधक दवाओं का सेवन हो सकती है।
विज्ञापन


जानिए, गर्भ निरोधक दवाओं से कौन से साइड एफेक्ट्स सामान्य हैं।

Trending Videos

स‌िरदर्द और ब्रेस्ट में हल्का दर्द

न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो गर्भ निरोधक दवाओं के सेवन से कई बार महिलाओं को कुछ समय तक सिरदर्द और ब्रेस्ट में हल्के दर्द की दिक्कत होती है लेकिन इसके सेवन करते रहने से ये समस्याएं खुद ही खत्म हो जाती हैं।

डॉक्टरों का मानना है कि ऐसी स्थिति में धीरज रखना चाहि और गर्भ निरोधक गोलियों को जारी रखना चाहिए। अधिक समस्या होने पर डॉक्टर के परामर्श से ब्रांड बदलें।

बहुत अधिक ब्लीडिंग

कई बार गर्भ निरेधक गोलियों की वजह से यूटेरस की लाइनिंग इतनी पतली हो जाती है कि ब्लीडिंग अधिक होती है। वहीं कुछ महिलाओं को इसकी वजह से ब्लीडिंग कम भी होती है।

अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श करें क्योंकि सामान्यतः यह स्थिति सामान्य होती है और अपनेआप इसमें आराम होता है।

उल्टी जैसा लगना

गर्भ निरोधक गोलियों के सेवन के शुरुआती दौर में जी मचलने की समस्या भी महिलाओं को अधिक होती है। डॉक्टचरों का मानना है कि कुछ महीनों के भीतर यह समस्या अपनेआप खत्म हो जाती है। कई बार हार्मोनल बदलाव की वजह से ऐसी दिक्कत अधिक होती है।

सेक्स की इच्छा में कमी

कुछ महिलाओं को गर्भ निरोधक गोलियों के सेवन से सेक्स की इच्छा में कमी होती है। ऐसे में डॉक्टरी परामर्श पर दवाओं का ब्रांड बदलने की जरूरत होती है जिससे शरीर में एंड्रोजन हार्मोन का स्तर सामान्य हो जाता है और सेक्स इच्छा सामान्य हो जाती है।

कई बार साइड एफेक्ट्स को देखते हुए डॉक्टर गर्भ निरोधक दवाओं की जगह दूसरे निरोधकों का परामर्श भी देते हैं।

विज्ञापन

मूड में तेजी से बदलाव

कई बार गर्भ निरोधक दवाओं के साल्ट का शरीर में इस तरह रिएक्शन होता है कि इसका प्रभाव मूड पर भी पड़ता है। कुछ महिलाओं को इनके सेवन से अवसाद की दिक्कत होती है तो कुछ को मूड स्विंग की। ऐसे में डॉक्टरी परामर्श से दूसरी ब्रांड की दवाओं के सेवन में कोई नुकसान नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें